फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   aaj subah pithauraagadh pahunchega kaibinet mantree pant ka paarthiv shareer

आज सुबह पिथौरागढ़ पहुंचेगा कैबिनेट मंत्री पंत का पार्थिव शरीर

Fri, 07 Jun 2019 10:47 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 07 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
aaj subah pithauraagadh pahunchega kaibinet mantree pant ka paarthiv shareer
प्रकाश पंत - फोटो : पिथौरागढ़
कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पिथौरागढ़ पहुंचेगा। पार्थिव शरीर लेकर शुक्रवार को अमेरिका से विशेष विमान भारत रवाना हो गया है।
विज्ञापन


    शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर विशेष विमान से अमेरिका के टैक्सास शहर से भारत रवाना हुआ। पंत के छोटे भाई भूपेष पंत, पत्नी चंद्रा पंत, छोटी बेटी डॉ. सुचिता पंत और जनसंपर्क अधिकारी साथ हैं। पंत का पार्थिव शरीर विमान से सीधे देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे लाया जाएगा।

जौलीग्रांट हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ ही मंत्री, विधायक और भाजपा नेता श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद विमान से पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई अड्डे लाया जाएगा। पार्थिव शरीर शनिवार को सुबह 9 से 9.30 के बीच पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


नैनीसैनी एयरपोर्ट से मंत्री पंत का पार्थिव शरीर शहर के देव सिंह मैदान में दो घंटे तक जनता के अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।  देव सिंह मैदान से पार्थिव शरीर भाजपा के घंटाकरण स्थित जिला कार्यालय ले जाएगा। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया समेत तमाम नेता, कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर मंत्री के खड़कोट स्थित आवास ले जाया जाएगा। जहां परिजन पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे। रामेश्वर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामेश्वर घाट पर अस्थायी हेलीपैड तैयार कराया
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री पंत के अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने स्वर्गीय पंत के निवास पर पहुंच कर परिजनों और भाजपा नेताओं से मुलाकात की। एडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी ने शुक्रवार को स्वयं रामेश्वर घाट का दौरा किया है। रामेश्वर घाट पर अस्थाई हेलीपैड बनाया जा रहा है। शमशान घाट की सफाई कराई जा रही है।


आज बंद रहेगा पिथौरागढ़ बाजार
पिथौरागढ़। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार जोशी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया है कि शनिवार को मंत्री के निधन के शोक में पिथौरागढ़ का बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी शवयात्रा में शामिल होंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed