{"_id":"66858df6011601a8e70c3f6e","slug":"aadhaar-ration-cards-will-be-made-for-girls-of-nepali-origin-satpal-maharaj-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115063-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली मूल की लड़कियों के बनेंगे आधार, राशन कार्ड : सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली मूल की लड़कियों के बनेंगे आधार, राशन कार्ड : सतपाल महाराज
Wed, 03 Jul 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के अहम पड़ाव ग्राम गुंजी के बंदोबस्त की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। नेपाली मूल की जिन लड़कियों की शादी उत्तराखंड में हुई है उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने के साथ-साथ परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आदि कैलाश स्थित पार्वती कुंड तक यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जगह-जगह शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यहां जारी बयान में कहा कि मानसरोवर यात्रा के अहम पड़ाव ग्राम गुंजी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने प्रदेश के सीएम से चर्चा कर बंदोबस्त की कार्यवाही शुरू कर दी है। भारत-नेपाल के बीच हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता है इसलिए नेपाली मूल की जिन लड़कियों की शादी यहां हुई है उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड बनाने के साथ-साथ परिवार रजिस्टर में भी नाम दर्ज कराया जाएगा। उनका कहना है कि सीएम इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में रुचि ले रहे हैं।
आदि कैलाश स्थित पार्वती कुंड तक पर्यटक वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क के निर्माण में तेजी लाने और मार्ग में शौचालयों का निर्माण किये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।