फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aadhaar cards are not being generated due to server down.

Pithoragarh News: सर्वर डाउन होने से नहं बन पा रहे आधार कार्ड

Fri, 02 Jan 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar cards are not being generated due to server down.
पिथौरागढ़ प्रधान डाकघर में संचालित केंद्र में आधार कार्ड बनाने और इसमें संशोधन के लिए अपनी बारी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के लोगों को बदहाल व्यवस्थाओं से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। प्रधान डाकघर में सर्वर डाउन होने से लोगों के आधार कार्ड नहीीं बन पा रहे हैं। आधार कार्ड बनाने और इसमें संशोधन के लिए पहुंचे लोगों के कड़ाके की ठंड में पसीने छूट रहे हैं। पूरे दिन इंतजार के बाद भी लोगों को बगैर काम के ही घर लौटना पड़ रहा है। दूर-दराज से पहुंचे कई लोग होटलों या रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में सिर्फ प्रधान डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन और बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा है। ऐसे में जिले के विभिन्न हिस्सों के लोगों के लिए इन कामों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना मजबूरी है। बीते कुछ दिनों से केंद्र में सर्वर डाउन होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने आधार केंद्र की पड़ताल की। यहां बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, मड़मानले, देवलथल सहित अन्य हिस्सों से 120 से अधिक लोग आधार कार्ड बनाने, इसमें संशोधन और बायोमैट्रिक अपडेट के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सर्वर डाउन होने से बमुश्किल 40 लोगों के आधार कार्ड बने और इसमें संशोधन हुआ। अन्य लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। दूर-दराज के कई लोगों ने होटलों का रुख किया तो कई ने रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी। लोगों ने बताया कि कई दिनों से यह दिक्कत चल रही है। ऐसे में उनके काम नहीं हो रहे हैं और उनका धन और समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की बढ़ी दिक्कत
बच्चों का पांच साल बाद आधार कार्ड अपडेट करने का नियम है। कई अभिभावक बच्चों को लेकर आधार कार्ड अपडेट करने केंद्र पहुंचे। भूखे-प्यासे बच्चे अपनी बारी के इंतजार में कतार में लगे रहे। बमुश्किल कुछ बच्चों का आधार अपडेट हुआ तो कई बच्चों को बैरंग लौटना पड़ा।
निशुल्क आधार कार्ड बनाने में हो रहे एक हजार रुपये से अधिक खर्च
सर्वर डाउन होने से बेहत कम संख्या में आधार अपडेट हो रहे हैं। लोगों का बायोमैट्रिक अपडेट और संशोधन भी नहीं हो पा रहा है। काम न होने से ऊंचा किराया चुकाकर जिला मुख्यालय पहुंचे लोग होटलों में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में निशुल्क आधार कार्ड बनाने के लिए लोगों के वाहन और होटलों के किराये में एक हजार रुपये से अधिक खर्च हो रहे हैं।
बोले लोग
तीन बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करने केंद्र पहुंची। सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करती रही। अब देर होने से घर पहुंचना भी मुश्किल होगा और रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी होगी। - कलावती देवी, दोबांस
आधार कार्ड में संशोधन करना मुश्किल हो गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार केंद्र पहुंच रही हूं। यदि आधार अपडेट नहीं हुआ तो अन्य काम नहीं होगा। सुबह से इंतजार करने के बाद नंबर नहीं आया है। - जयंती देवी, देवलथल

कोट
सर्वर डाउन होने से दिक्कत आ रही है। कम लोगों के ही आधार कार्ड बन रहे हैं और इनमें संशोधन हो रहा है। एक आधार अपडेट होने से कम से कम आधे घंटे से अधिक का समय लग रहा है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। - प्रवीण कुमार, ऑपरेटर, आधार केंद्र, प्रधान डाकघर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed