फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A young man was robbed and then beaten up in Jajardeval.

Pithoragarh News: जाजरदेवल में युवक से लूटपाट, फिर बुरी तरह पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A young man was robbed and then beaten up in Jajardeval.
पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों ने धारचूला के एक युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लिया और उसे बुरी तरह पीटा। घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक धारचूला निवासी जगदीश सिंह कठायत बीते शुक्रवार को एक शादी में शामिल होने जिला मुख्यालय आया था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने से देरी होने पर बरात वापस लौट गई। ऐसे में उसने धारचूला जाने के लिए नगर से एक स्कूटी चालक से लिफ्ट मांगी। स्कूटी चालक ने उसे बिठा लिया। स्कूटी चालक उसे जाजरदेवल के पास घुनसेरागांव को जाने वाली सड़क पर ले गया। अपने साथी को बुलाकर दोनों ने युवक से पैसे छीन लिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा और मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने 112 हेल्पलाइन में फोन कर मदद मांगी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि मामले की तहरीर मिली है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही युवक को लूटने वालों का पता लगा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed