फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A young man died after falling into a ditch in Patal Bhuvneshwar

Pithoragarh News: पाताल भुवनेश्वर में युवक की खाई में गिरने से मौत

Sat, 02 Aug 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
A young man died after falling into a ditch in Patal Bhuvneshwar
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। दादी पीपलपानी के लिए सामान लेकर घर लौट रहे पाताल भुवनेश्वर के मोना गांव के युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। 12 दिन पहले दादी और अब पोते की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बदहाल रास्ता युवक की मौत का कारण बना।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोना गांव का सूरज सिंह भंडारी (22) अपने चचेरे भाई कमल भंडारी के साथ दादी के पीपलपानी के लिए सामान लेकर बाजार से घर के लिए निकला। घर से एक किलोमीटर पहले बदहाल रास्ते पर असंतुलित होकर वह 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरे में गहरी खाई में उतरना मुश्किल था। तीन घंटे बाद बमुश्किल ग्रामीण रस्सी के सहारे खाई में उतरे और खून से लथपथ सूरज को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो चुकी थी। 12 दिन के भीतर ही दादी और पोते की मौत से परिजन सदमे में हैं। युवक के शव का सीएचसी बेड़ीनाग में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी स्थान पर रास्ते की बदहाली के चलते तीन लोग खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

कहा कि कई बार रास्ते को ठीक करने की मांग की गई लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई। इस लापरवाही के चलते युवक को काल के गाल में समाना पड़ा है। सभी ने प्रशासन और सरकार से मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed