{"_id":"57d6de204f1c1b932cd477d3","slug":"a-team-of-four-states-trackers-off-panchaculi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राज्यों के ट्रैकरों का दल पंचाचूली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार राज्यों के ट्रैकरों का दल पंचाचूली रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी से पंचाचूली को रवाना होता ट्रैकरों का दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र, केरल, आंधप्रदेश और दिल्ली के ट्रैकरों का सात सदस्यीय दल सोमवार को मुनस्यारी सीपू पास होते हुए पंचाचूली ईस्ट के लिए रवाना हो गया है। यह दल पंचाचूली ईस्ट में 5600 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने का प्रयास करेगा। दल के सदस्य सीपू पास से रालम धूरा जाएंगे। वहां से धारचूला की दारमा वैली के रास्ते पंचाचूली बेस कैंप पहुंचेंगे। इस वर्ष का यह पहला ट्रैकिंग दल है।
विज्ञापन
दल के सदस्यों को नंदादेवी टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक और प्रसिद्ध ट्रैकर वीरेंद्र बुग्याल ने रवाना किया। आमतौर पर पंचाचूली ईस्ट को जाने वाले ट्रैकर पंचाचूली बेस कैंप तक जाया करते थे। इसके लिए वह धारचूला से दारमा घाटी में उर्थिंग होते हुए आगे निकलते थे, लेकिन पहली बार किसी ट्रैकिंग दल ने मुनस्यारी से होकर रास्ता चुना है।
विज्ञापन
दल को रवाना करते हुए ट्रैकर वीरेंद्र ने कहा कि यदि यह दल नए रास्ते से पंचाचूली ईस्ट तक पहुंचने में कामयाब होता है तो एक नए ट्रैकिंग रूट की खोज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग दल में शामिल सभी नौजवान काफी अनुभवी हैं और उनको ट्रैकिंग रूट का पता लगाने का खासा अनुभव है। दल में विकास, तिनबा, रोहित, रक्षित, प्रथमेश, दुर्गेश और आदित्य शामिल हैं। आठ दिन में यह दल ट्रैकिंग पूरी कर लेगा।
विज्ञापन