फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A night shelter will be built near the district hospital, providing shelter to attendants.

Pithoragarh News: जिला अस्पताल के पास बनेगा रैन बसेरा, तीमारदारों को मिलेगा आशियाना

Sat, 07 Mar 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A night shelter will be built near the district hospital, providing shelter to attendants.
जिला अस्पताल के पास नगर निगम की इस भूमि में होगा तीमारदारों के लिए रैन बसेरा का निर्माण। संवाद
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ पहुंचे तीमारदारों को जल्द ही अस्पताल के पास आशियाना मिलेगा। यहां रैन बसेरा बनेगा इससे तीमारदारों को होटलों में नहीं ठहरना होगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए रैन बसेरा में अलग-अलग कमरे बनेंगे। इस योजना में एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल हर रोज इलाज के लिए धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित अन्य हिस्सों से पहुंचे 120 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। भर्ती मरीजों के साथ तीमारदार भी आते हैं। अस्पताल में मरीजों का दबाव अधिक होने से तीमारदारों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें होटलों या रिश्तेदारों के यहां शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अब तीमारदारों की इस दिक्कत को नगर निगम दूर करेगा। जिला अस्पताल के पास नगर निगम अपनी जमीन पर एक करोड़ रुपये से रैन बसेरा बनाकर तीमारदारों को आशियाना देगा। रैन बसेरे में दो बड़े हॉल बनेंगे। एक हॉल में पुरुष तो दूसरे में महिला तीमारदारों के लिए 15-15 बेड लगेंगे।
विज्ञापन

निचले तल में बनेगा हाईटेक शौचालय और बाथरूम
नगर निगम रैन बसेरे के निचले तल में हाईटेक शौचालय और बाथरूम बनाएगा। हाईटेक शौचालय बनने से अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों के साथ ही रैन बसेरे में ठहरने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेगी। बाथरूम में गीजर सहित अन्य संसाधन लगने से किसी भी मौसम में तीमारदारों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल के पास हाईटेक शौचालय, बाथरूम और रैन बसेरा बनेगा। इससे तीमारदारों के साथ ही अन्य मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को राहत मिलेगी।
- राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
कोट
जिला अस्पताल के पास भूमि न होने से नगर निगम ने तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बनाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इसका लाभ तीमारदारों को मिलेगा। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed