फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A new world record made in PM Narendra Modi Kumaon visit

PM Modi Kumaon Visit: पीएम नरेंद्र मोदी की कुमाऊं यात्रा में बना एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए डिटेल

Mon, 16 Oct 2023 07:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Oct 2023 07:17 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के कुमाऊं दौरे के दौरान एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसे जगह मिली है। उत्तराखंड को वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा प्रोविजनल प्रमाणपत्र भी मिल चुका है। 

विज्ञापन
A new world record made in PM Narendra Modi Kumaon visit
पीएम को उत्तराखंड दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान एक खास और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसे जगह मिली है। उत्तराखंड को वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा प्रोविजनल प्रमाणपत्र भी मिल चुका है। पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे पर कुमाऊं के छोलिया और झोड़ा लोक नृत्य के ढोल दमाऊं लोक वाद्यों के साथ की गई प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिली है।
विज्ञापन


 

A new world record made in PM Narendra Modi Kumaon visit
छोलिया - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में समुद्र सतह से 5338 फीट (1627 मीटर) की ऊंचाई पर गत गुरुवार को संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस अनोखे आयोजन में प्रदेश के तीन हजार लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा व लोकगीतों के साथ हिस्सा लिया था। पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती अंचलों से छोलिया एवं झोड़ा नृत्य दल के इन कलाकारों की प्रस्तुति से विश्व का ध्यान राज्य की ऐतिहासिक और समृद्धशाली लोक सांस्कृतिक विरासत की ओर गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

A new world record made in PM Narendra Modi Kumaon visit
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के दौरान छोलिया एवं झोड़ा नृत्य दलों के लोक कलाकार अपने पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सुसज्जित होकर प्रतिभाग करने पहुंचे थे। राज्य की लोक विरासत को इतने करीब से देखकर पीएम मोदी भी भाव विभोर हो गए थे। इस आयोजन के दौरान पारंपरिक लोक वाद्यों जैसे तुन,रणसिंघा लिए कलाकार आकर्षक लग रहे थे।

संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने बताया कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन का प्रोविजनल प्रमाणपत्र संस्कृति विभाग को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed