फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A glimpse of the culture of Uttarakhand seen in Tokyo

Pithoragarh News: टोक्यो में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक

Mon, 05 Jun 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the culture of Uttarakhand seen in Tokyo
जापान के टोकियो में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते प्रवासी उत्तराखंडी। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। जापान के टोक्यो शहर में करीब पांच हजार प्रवासी उत्तराखंडियों ने पहली बार एक दिनी उत्तराखंड महोत्सव आयोजित कर राज्य की लोक संस्कृति की झलक बिखेरी।
विज्ञापन

टोक्यो के निशि कासाइ शहर में हुए महोत्सव में दिव्या डिमरी, कुलदीप बिष्ट, अवधेश डिमरी, दीपक तिवारी, रिद्दिमा बहुगुणा, मनोज भारद्वाज, नवीन नौटियाल, प्रकाश खरोला, नेहा गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। कुमाऊं और गढ़वाल की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा रंगोली पिछौड़ा, नथ और झुमका पहन कर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एकल और युगल नृत्य पेश कर टोकियो को उत्तराखंड बना दिया। प्रवासी महिलाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के देवी-देवताओं की आरती गीत जय हो कुमाऊं जय हो गढवाल से की। इसके बाद महिलाओं ने बेडू पाको बारमासा नरैंण काफल पाको चैत मेरी छैला, ओ पी जाओ पी जाओ मेर पहाड़क ठंडा पानी, सर्ग तारा जुन्याली रात को सुनलो तेरी मेरी बात, तू दिखांदी जन जुन्याली, द्वि गती बैसाख सुर्मा मेर मुलुक मेला गीतों पर एकल और सामूहिक लोकनृत्य पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

बाक्स
सीएम धामी ने प्रवासियों की दी बधाई
थल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां इस महोत्सव का मोबाइल से सजीव प्रसारण देखा वहीं कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रवासियों को बधाई भी दी। महोत्सव का संचालन थल की बेटी दीप्ति सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जापान और उत्तराखंड की जलवायु एक समान है। यहां की आबोहवा उन्हें हमेशा उत्तराखंड की याद दिलाती है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने पहली बार यह महोत्सव किया है। महोत्सव समिति में संयोजक पूरन सिंह रावल ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने अगले साल फिर नए जोश के साथ महोत्सव आयोजित करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed