फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A four-member investigation team formed in the case of pregnant and newborn deaths.

गर्भवती और नवजात की मौत मामले की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
A four-member investigation team formed in the case of pregnant and newborn deaths.
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जलतूरी की प्रसूता के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में 6 मई को जलतूरी की प्रसूता कल्पना देवी के गर्भस्थ शिशु की मौत और बाद में रेफर करने पर हायर सेंटर पहुंचते ही प्रसूता की मौत मामले मे जिला प्रशासन ने लोगों का दबाव देखते हुए चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें पत्र दिया। सोमवार को ग्रामीणों ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में एसडीएम सदर तुषार सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला महिला अस्पताल में आए दिन प्रसूताओं और नवाजातों की मौत के आकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान पंत ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। उन्होंने कहा इससे पूर्व भी मामले की जांच को लेकर डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेज चुके हैं। लेकिन अभी तक मामले की जांच शुरू नहीं हो पाई है। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यी टीम का गठन कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद वो स्वयं परिवार से मिलने गांव जाएंगे। साथ ही रेडक्रास के माध्यम से परिवार की जो भी आर्थिक मदद होगी दी जाएगी। उन्होंने परिवार के लोगों को मामले की निष्पक्षता से जांच करने का भरोशा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों को बिल्कुल नहीं बख्सा जाएगा। इस मौके पर रोहन सौन, अप्पू चंद, विक्की भट्ट, ओम बहादुर चंद, कर्ण बहादुर चंद सहित कई लोग मौजूद रहे। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed