फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A detailed report of the damage caused by the disaster will be prepared and submitted to the CM: Joshi.

आपदा से हुई क्षति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सीएम को सौंपी जाएगी: जोशी

Tue, 17 Sep 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
A detailed report of the damage caused by the disaster will be prepared and submitted to the CM: Joshi.
 पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। संवाद
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि आपदा से सीमांत जिला पिथौरागढ़ को भारी क्षति हुई है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री को जानकारी दे चुके हैं। क्षति की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द उन्हें सौंपेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ में सुरेश जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिले में सड़कें, स्कूल भवन, खेतों के साथ ही बड़ी तादाद में लोगों के मकान टूटे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस दिशा में कार्य कर रहा है। जल्द ही एक उच्च स्तरीय टीम भेज कर क्षति का आंकलन करने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पिथौरागढ़-टनकपुर रोड को भारी नुकसान हुआ है। इसे जल्द से जल्द बहाल किए जाने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार अपने संसाधनों के साथ ही साथ इस संबंध में भारत सरकार से भी संसाधन जुटाने के लिए प्रयास कर सकती है। कहा, पिथौरागढ़ में इस आपदा की घड़ी में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को आपदा से मिले जख्मों से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed