{"_id":"5bf1a9b6bdec22694c3444ab","slug":"a-black-sticks-then-voted-by-the-support-of-some-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई लाठी तो कोई परिजनों के सहारे पहुंचा वोट देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई लाठी तो कोई परिजनों के सहारे पहुंचा वोट देने
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जीजीआईसी मतदान केंद्र में मतदान के लिए जाती बतूल खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव को लेकर बुजुर्गों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। कोई बुजुर्ग लाठी के सहारे तो कोई अपने परिजनों के कंधों के सहारे मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मतदान केंद्रों में सुबह लगभग नौ बजे से बुजुर्ग मतदाताओं का आना शुरू हो गया था। जीआईसी मतदान केंद्र में 78 वर्षीय श्याम सिंह खंपा और सरस्वती खंपा ने मतदान किया। लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं 90 वर्षीय आनंदी जोशी ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रतिनिधि चुनकर जाए, इसके लिए वह मतदान करने आई हैं। दुर्घटना में पैर टूटने के बावजूद 70 वर्षीय बतूल खान ने लोगों के सहारे जीजीआईसी मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
नगरपालिका बूथ में 84 वर्षीय रिटायर्ड बीएसए भुवन चंद्र पंत ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए। 91 वर्षीय रुक्मणी पंत ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसके अलावा अन्य बूथों में भी बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर वोट डाला।
विज्ञापन
102 वर्षीय आमा ने किया मतदान
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट के पठक्यूड़ा वार्ड में 102 वर्षीय हरिप्रिया देवी ने मतदान किया। उन्होंने जीआईसी गंगोलीहाट के मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा अन्य मतदान केंद्रों में भी बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान किया। सातों वार्डों में मतदाता सूची में नाम नहीं होने से कई मतदाता निराश होकर वापस लौट गए।