{"_id":"6828c442879c0d55960ee603","slug":"a-26-member-team-reached-pithoragarh-for-adi-kailash-yatra-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-127945-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के लिए 26 सदस्यीय दल पहुंचा पिथौरागढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के लिए 26 सदस्यीय दल पहुंचा पिथौरागढ़
Sat, 17 May 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रियों का 26 सदस्यीय दूसरा दल शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। पर्यटक विश्राम गृह में उनका स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों को हिमालय बचाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। गुरुरानी ने बताया कि दूसरे दल में सात महिलाएं और 19 पुरुष शामिल हैं। दल का नेतृत्व जीतू गंडी कर रहे हैं। पर्यटकों ने कहा कि वे आदि कैलाश यात्रा के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखेंगे। यात्रा को लेकर उनमें खासा उत्साह नजर आया। संवाद
विज्ञापन