{"_id":"117-96017","slug":"Pithoragarh-96017-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रसोईगैस का बैकलाग कम करने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रसोईगैस का बैकलाग कम करने का दबाव
Pithoragarh
Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रविवार को रसोईगैस के सिलेंडरों के चार ट्रक पहुंच गए। आज अपेक्षाकृत मारामारी की स्थिति बहुत कम रही है। अब गैस एजेंसी पर बैकलाग कम करने का दबाव है। इस समय बैकलाग फिर से 2500 पर पहुंच गया है। वितरण प्वाइंट पर भी लोगों का रेला कम दिखाई दिया। गैस एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई को सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब गैस की बुकिंग तिथि के हिसाब से ही वितरण किया जा रहा है। आज आठ दिसंबर से पहले की बुकिंग वालों को सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए।
गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि आज चार ट्रकों में 936 सिलेंडर मिले हैं। इनको नगर क्षेत्र में वितरित किया गया। ग्रामीण अंचलों में भी शेड्यूल के अनुसार रसोईगैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रोजाना कम से कम चार ट्रक मिलते रहें तो बैकलाग समाप्त हो जाएगा और सप्लाई की स्थिति सामान्य हो जाएगी। अब रसोईगैस की काउंटर बुकिंग पूरी तरह बंद है। हर उपभोक्ता को मोबाइल के जरिए ही गैस सिलेंडर बुक कराना होगा। इस प्रक्रिया में कुछ दिन तक उपभोक्ता असहज महसूस करेंगे लेकिन बाद में उनको यह तरीका आसान लगेगा। क्योंकि उनको गैस की बुकिंग पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।