{"_id":"117-89487","slug":"Pithoragarh-89487-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज में जीआईसी गुरना रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज में जीआईसी गुरना रहा प्रथम
Pithoragarh
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मिशन इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जीआईसी गुरना ने पहला, एसडीएस राजकीय इंटर कालेज ने दूसरा और जीआईसी थरकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पीआर डीन की संयोजन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह थापा ने कहा कि विद्यार्थियों को देश-दुनिया में घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी रखनी चाहिए। समन्वयक भाष्करानंद जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं को खेल, विज्ञान, समसामयिक विषयों की नवीनतम जानकारी हासिल होती है। निर्णायक मनीष चंद्र सिंह, आरके सिंह, विनोद टम्टा, अंजना चंद थे। इस अवसर पर जीवन चंद्र जोशी, वीडी फिलिप, भरत चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन