फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   माइग्रेशन गांवों के लिए अलग व्यवस्था नहीं

माइग्रेशन गांवों के लिए अलग व्यवस्था नहीं

Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा के लिए मतदान मई में होने के कारण इस बार माइग्रेशन गांवों के लिए घाटी वाले इलाकों में अलग से मतदान केंद्र बनाने की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेेेगी। अप्रैल के अंत तक माइग्रेशन गांवों के लोग अपने मूल गांव पहुंच जाएंगे। यह सभी गांव मई पहले हफ्ते में चहल पहल से भर जाएंगे। सात मई को लोग अपने गांव के पास स्थित मतदान केंद्र में ही वोट डालेंगे।
विज्ञापन

माइग्रेशन गांव धारचूला विधानसभा क्षेत्र में पड़ते हैं। धारचूला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 133 है। यदि जाड़ों में कोई चुनाव हुआ तो आठ मतदान केंद्रों के वोटरों के लिए मतदान की व्यवस्था घाटी वाले इलाके में करनी पड़ती थी लेकिन इस बार लोकसभा का चुनाव प्रचंड गर्मी के समय हो रहा है। इस कारण सभी मतदान केंद्रों में सात मई को वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने माइग्रेशन गांवों के मतदान केंद्रों में वोटरों की संख्या को तैयार कर लिया है। माइग्रेशन गांवों के लिए पोलिंग टीमों का निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


मतदान केंद्र का नाम मतदाताओं की संख्या
नागलिंग 107
बालिग 108
चल 109
बोन 110
गो 117
गुंजी 120
कुटी 108
बूंदी 107
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed