{"_id":"117-75088","slug":"Pithoragarh-75088-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपे दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपे दायित्व
Pithoragarh
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान व्यवस्थाओं को सही तरीके से अंजाम देने के लिए पिथौरागढ़ जिले में जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। जिले को नौ जोन में बांटते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने, आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एचसी सेमवाल ने जिले में जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी है। पिथौरागढ़ जोन के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधीक्षण अभियंता धीरेंद्र खुन्नू, विण के लिए जल संस्थान के एसई एचएस अंसारी, डीडीहाट के लिए लघु सिंचाई के एसई आरए खान, कनालीछीना के लिए प्रभागीय वनाधिकारी डा. आईपी सिंह, मुनस्यारी के लिए एसडीएम अनिल शुक्ला, धारचूला के लिए सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य बीके सिंह, बेड़ीनाग के लिए एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा, गणाईगंगोली के लिए पीएमजीएसवाई लोनिवि के एसई दीवाकर सिंह ह्यांकी, गंगोलीहाट जोन के लिए पेयजल निगम के एसई एलएम कर्नाटक को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि जोनल मजिस्ट्रेट विभागीय कार्यों के साथ-साथ निर्वाचन आयोग के आदेशों का पूरी तरह से पालन करेंगे।
विज्ञापन