{"_id":"117-75081","slug":"Pithoragarh-75081-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन वसूलने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन वसूलने की जांच शुरू
Pithoragarh
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल के निश्चेतक पर कथित रूप से प्रसव कराने के दौरान पैसा वसूलने के मामले की जांच शुरू हो गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. यूएस अधिकारी को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्रकरण पर आरोपी डाक्टर समेत कई अन्य लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए एक अप्रैल को बुलाया गया है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अधिकारी ने महिला अस्पताल की अधीक्षक डा. निर्मला पुनेठा, वरिष्ठ सर्जन डा. आरसी पुनेड़ा, आरोपी निश्चेतक डा. ललित जोशी के साथ साथ आरोप लगाने वाले प्रदीप तिवारी और भाकपा माले नगर सचिव सुशील खत्री को जांच में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। महिला अस्पताल में कार्यरत निश्चेतक पर 20 मार्च को तमाम लोगों ने आरोप लगाया था कि उसने एक प्रसव पीड़ित महिला से पैसा वसूल लिया था। इस मामले में भाकपा माले ने कड़ा कदम उठाया और सीएमओ को ज्ञापन देकर मामले की जांच करने और आरोपी निश्चेतक को दंडित करने की मांग उठाई थी। सीएमओ डा. डीके श्रीवास्तव ने उसी दिन इस प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया था।