{"_id":"117-72510","slug":"Pithoragarh-72510-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला वर्ग के अभ्यर्थियों को मौका न देने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला वर्ग के अभ्यर्थियों को मौका न देने का विरोध
Pithoragarh
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। समूह ‘ग’ के माध्यम से हो रही ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती में कला वर्ग के अभ्यर्थियों को अवसर न दिए जाने से बेरोजगारों में रोष है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने हाल ही ग्राम विकास अधिकारियों के 242 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति निकाली। इसमें शैक्षिक योग्यता विज्ञान और कृषि विषय से इंटर पास को ही आवेदन के लिए कहा गया है। कला वर्ग को भर्ती की प्रक्रिया से बाहर रखने का विरोध करते हुए बेरोजगारों ने सरकार से इस मामले में फिर से विचार की मांग की है।
रविवार को घंटाकरण में हुई बेरोजगारों की बैठक में डा. मनोज जोशी ने कहा कि सरकार ने कला वर्ग के बेरोजगारों के साथ घोर अन्याय किया है। इससे पूर्व 2012 में ग्राम विकास अधिकारियों की जो भर्ती प्रक्रिया हुई थी उसमें इस तरह की बाध्यता नहीं थी। बेरोजगार बसंत भट्ट ने कहा कि कला वर्ग के बेरोजगारों को भी अवसर दिया जाना चाहिए। यदि सरकार ने तत्काल विज्ञप्ति में संशोधन नहीं किया तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में त्रिभुवन जोशी, ललित मोहन जोशी, कविता भट्ट, उर्मिला भट्ट, गीता जोशी, नरेश चौहान, गोकुल उपाध्याय, जीवन भट्ट, विपिन जोशी समेत तमाम बेरोजगार थे।