{"_id":"117-72505","slug":"Pithoragarh-72505-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल सेवा 72 घंटे से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल सेवा 72 घंटे से ठप
Pithoragarh
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट। नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट क्षेत्र में 72 घंटे से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप है। तीन दिन बाद भी सेवा शुरू न होने से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। झूलाघाट में लगे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मोबाइल टावर के आए दिन खराब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। झूलाघाट व्यापार संघ के अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का स्थाई हल नहीं हो रहा है। उन्होंने शीघ्र सेवा बेहतर न होने पर व्यापक आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन