{"_id":"117-68434","slug":"Pithoragarh-68434-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग से नियुक्ति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग से नियुक्ति का विरोध
Pithoragarh
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) में आउटसोर्सिंग से की गई नियुक्तियों का विरोध किया। बुधवार को बेरोजगार संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया और मांग की कि सारी प्रक्रिया को निरस्त किया जाए। नए सिरे से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाए। बेरोजगारों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग एजेंसी ने परीक्षा, साक्षात्कार तथा नियुक्ति के लिए विभागीय नियमों की खुलकर अवहेलना की और प्रक्रिया को अपने ढंग से संचालित कर दिया।
रमसा में आउटसोर्सिंग से पदों को भरने का काम क्रिएटिव एजुकेशन को मिला था। पिछले दिनों लैब असिसटेंट, स्पेशल एजुकेटर, रिसर्च असिसटेंट के पदों के लिए नियुक्तियां हुई। प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के मंडलीय अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, प्रवक्ता निर्मल पांडे, टीईटी संगठन के अध्यक्ष हीरा सिंह खड़ायत, प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष मनोहर सिंह मेहरा आदि ने कहा है कि पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा एक बारातघर में कराई गई। रमसा का कोई अधिकारी मौके पर नहीं था। प्रश्नपत्रों में कोई कोड नहीं दिया गया।
इधर, पालिका सभासद त्रिलोक महर के नेतृत्व में तमाम नौजवानों ने आउटसोर्सिंग एजेंसी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। श्री महर ने कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया को रद कराने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इधर, आउटसोर्सिंग एजेंसी के कृष्णा सेठी ने कहा है कि उन्होंने नियुक्ति की सारी प्रक्रिया नियमानुसार की है। एक आउटसोर्सिंग एजेंसी को जिस तरह काम करना होता है उसी तरह वह भी कर रहे हैं।