{"_id":"117-56696","slug":"Pithoragarh-56696-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने की मांग मुखर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने की मांग मुखर
Pithoragarh
Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी। नगर में चल रहे ग्रीष्मोत्सव में मुनस्यारी को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव पास किया है। बाकायदा मुनस्यारी बाजार से लगी ग्राम पंचायतों ने इसके लिए अपनी सहमति भी दे दी है। विस्तृत रिपोर्ट 10 दिन के भीतर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
मुनस्यारी के मिलन केंद्र में ग्रीष्मोत्सव के 11वें दिन स्थानीय और प्रवासी मुनस्यारी वासियों की बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुनस्यारी को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. नारायण सिंह पांगती ने कहा कि पर्यटक 1नगरी होने के बाद सरकार द्वारा मुनस्यारी को विशेष तवज्जो नहीं दी जा रही है। सफाई कर्मचारियों की कमी होने से हमेशा गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसकी वजह से पर्यटकों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। नगर पंचायत के अभाव में क्षेत्र के अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने के लिए मल्ला घोरपट्टा के ग्राम प्रधान हयात राम, बुंगा की ग्राम प्रधान तुलसी देवी और नानसैम ग्रामसभा के लोगों से सहमति मांगी गई। क्षेत्र के विकास के लिए सभी से अपनी हामी भर दी। कार्यक्रम में केदार सिंह मर्तोलिया, श्रीराम सिंह धर्मसक्तू, विनोद सिंह पांगती, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।