फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उच्च शिक्षा निदेशक का पुतला फूंका

उच्च शिक्षा निदेशक का पुतला फूंका

Fri, 15 Feb 2013 05:32 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Fri, 15 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। उच्च शिक्षा निदेशालय से गंगोलीहाट डिग्री कॉलेज की भूमि के प्रस्ताव का निपटारा न होने से गुस्साए छात्रसंघ, राहुल ब्रिगेड, और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशक का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक के पुतले के साथ मेन चौराहे में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बलवंत महरा ने कहा कि गंगोलीहाट में डिग्री कालेज स्थापित होने के12 साल बाद भी कॉलेज का भवन नहीं बना है। भूमि के प्रस्ताव को हर बार लटका दिया जा रहा है। कॉलेज भवन निर्माण के लिए कई महीने पहले नया प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन यह उच्च शिक्षा निदेशालय में लंबित पड़ा है। शासन तक प्रस्ताव न पहुंचने से भवन के लिए धन अवमुक्त नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष संजय बोरा ने कहा कि दो दिन के भीतर शिक्षा निदेशालय ने भूमि के प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाया तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। पुतला दहन में एनएसयूआई के ब्लाक अध्यक्ष कमल भंडारी, हयात बोरा, मनोज मेहरा, नरेंद्र मेहता, गोपाल बिष्ट, भगत परगाईं, सूरज बोरा, भूपेंद्र भंडारी, बबलू खाती, लक्ष्मण भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed