फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   92 community health officers will go from village to village to treat patients

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 92 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर गांव- गांव जाकर करेंगे मरीजों का उपचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
92 community health officers will go from village to village to treat patients
पिथौरागढ़ सीएमओ कार्यालय में ज्वाइनिंग पहुंचे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में 92 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का उपचार कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह देंगे। सीएमओ कार्यालय में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर ज्वाइनिंग के लिए भीड़ लगी रही। ज्वाइनिंग के बाद उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ को 92 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मिल गए हैं इनकी ज्वाइनिंग चल रही है। ये कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, बिण ब्लॉक के एएनएम सेंटरों में अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही ये एएनएम के साथ सामंजस्य बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि पूर्व में मुनस्यारी, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग विकासखंड के लिए 42 हेल्थ ऑफिसर मिले थे जिन्हें पूर्व में तैनात कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 194 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर हैं। वर्तमान तक 134 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मिल गए हैं। शेष बचे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मिलने के बाद नियुक्ति शुरू कर दी जाएगी। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ग्रामीण क्षेत्रों में टेली मेडिसन का कार्य करेंगे। उन्हें जल्द टैब भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed