फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शहर की सड़कों में दुर्घटनाओं को दावत दे रहे गड्ढे

शहर की सड़कों में दुर्घटनाओं को दावत दे रहे गड्ढे

Wed, 20 Feb 2019 11:08 PM IST
kamlesh mehta kamlesh kamlesh
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों में दुर्घटनाओं को दावत दे रहे गड्ढे
पिथौरागढ़। निजी पाइप लाइन, टेलीफोन केबल बिछाने के लिए मनमाने तरीके से सड़क को खोदने से शहर की आंतरिक सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। तमाम रूटों में बने 10 से अधिक इन खतरनाक गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन



नगर की आंतरिक सड़कों को पेयजल लाइन बिछाने और केबल के लिए जगह-जगह खोदा गया है। इसके अलावा स्पीड ब्रेकर वाले स्थानों में अवरोधकों के उखड़ जाने पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। लिंक रोड, बैंक रोड, जीआईसी रोड, धारचूला रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों पर लगभग दस स्थानों पर बने गड्ढे दोपहिया वाहनों के लिए खतरा बने हैं। इन गड्ढों में अचानक टायर घुसने से स्कूटी सवार आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


इससे बड़े वाहनों को ओवरटेक करने या पास देते समय गंभीर हादसे का खतरा भी बना हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता खीमराज जोशी ने लोक निर्माण विभाग से खतरा बने इन गड्ढों को शीघ्र पाटने की मांग की है। इधर लोनिवि के अभियंता हरीश सिंह बथ्याल का कहना है कि कुछ स्थानों पर पेयजल महकमों द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया जाता है। जिन स्थानों पर गड्ढे बने हैं मौसम में सुधार होते ही उन्हें भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed