फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिला अस्पताल में हुए महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

जिला अस्पताल में हुए महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हुए महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन पहले ही अल्ट्रासाउंड में खराब हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल में करीब सौ महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। 20 महिलाएं बगैर अल्ट्रासाउंड के ही लौट गई।

महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती और अन्य महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते हैं। बुधवार को धारचूला, मुनस्यारी, बांसबगड़, नाचनी, सेलमाली, डीडीहाट, गंगोलीहाट आदि जगहों से करीब 120 महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची थीं। पहला ही अल्ट्रासाउंड करने के दौरान मशीन खराब हो गई। इसके बाद सभी महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया। सौ महिलाओं के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए गए। देर तक इंतजार करने के बाद भी नंबर न आने पर 20 महिलाएं बाद में अल्ट्रासाउंड कराने की बात कह कर वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed