{"_id":"5c4dfb4bbdec2211df412ad9","slug":"91548614475-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को केवल देहरादून गई फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को केवल देहरादून गई फ्लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए ही एक प्लाइट गई। शनिवार को खराबी आने के कारण विमान देहरादून वापस नहीं जा पाया था।
रविवार को नैनीसैनी में खड़े विमान की खराबी को तकनीकी टीम ने दूर किया। अपराह्न 3.45 बजे विमान ने देहरादून के लिए उड़ान भरी। विमान में 9 यात्री देहरादून गए। शनिवार की सुबह देहरादून से विमान यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा। यहां से यात्रियों को पंतनगर और वहां से पिथौरागढ़ लाया गया। देहरादून वापसी के दौरान विमान में खराबी आ गई। विमान नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए वापस उड़ान नहीं भर पाया। इसी विमान से जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय को देहरादून लौटना था। ऐन मौके पर विमान में खराबी के कारण मंत्री सड़क मार्ग से देहरादून गए। रविवार को सुबह से ही यात्री पिथौरागढ़ और पंतनगर में विमान का इंतजार करते रहे लेकिन उनके हाथ मायूसी लगी। विमान सेवा में आए दिन व्यवधान आने से यात्रियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हवाई सेवा में यात्रियों की संख्या को देखते हुए अधिक सीट वाले विमान से यात्रा संचालित की जानी चाहिए।
हवाई सेवा जनता के साथ छलावा
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने पिथौरागढ़ से देहरादून, पंतनगर के लिए चलाई गई हवाई सेवा को जनता के साथ छलावा बताते हुए कहा है कि 11 दिन में केवल 7 दिन हवाई सेवा संचालित होना खामियों को दर्शाता है।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक धामी ने कहा कि सरकार ने एक ऐसी कंपनी को विमान सेवा संचालन का जिम्मा सौंप दिया, जिसके पास अपना कोई जहाज नहीं है। कहा कि काफी पुराने जहाज से हवाई सेवा संचालित की जा रही है। हवाई जहाज में अक्सर खराबी आ रही है। विमान की इंतजारी में यात्री देहरादून, पंतनगर, पिथौरागढ़ में परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा केवल चुनावी कवायद है। केवल 24 फरवरी तक हवाई सेवा के टिकट बुक हुए हैं, इससे आगे की तिथियों की बुकिंग नहीं हो रही है। कहा 11 फरवरी से शुरु हो रहे विधानसभा सत्र में वह इस मामले को सदन में उठाएंगे। वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस नेता मुकेश पंत, दीपक लुंठी, जगत महर मौजूद थे।
विज्ञापन
विस में उठेगा अतिथि शिक्षकों का मामला
पिथौरागढ़। विधायक धामी ने कहा कि सरकार शिक्षक विहीन स्कूलों को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। सुप्रीमकोर्ट के निर्देश के बाद भी अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। शिक्षक विहीन स्कूलों के विद्यार्थी बगैर पढ़ाई के कैसे बोर्ड की परीक्षा देंगे, इस बात को सरकार को ध्यान में रखना चाहिए। धामी ने कहा इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। ब्यूरो