{"_id":"5c27a9f1bdec2256b914487a","slug":"91546103281-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचले इलाकों में जबरदस्त पाला गिरने से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचले इलाकों में जबरदस्त पाला गिरने से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चोटियों पर हिमपात के बाद मौसम साफ होने से रात को पाला गिर रहा है। पाला गिरने से सुबह के समय पारा काफी लुढ़क रहा है। शनिवार को भी सुबह चारों ओर पाला जमा नजर आया।
उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण पूरा सीमांत ठिठुर रहा है। शनिवार को भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में सर्द हवाएं चलती रहीं। शुक्रवार को सबसे सर्द दिन रहने के बाद शनिवार को तापमान में कुछ सुधार हुआ। पिथौरागढ़ में शनिवार की सुबह पांच बजे का तापमान 4.2 डिग्री न्यूनतम रिकार्ड किया गया।
हालांकि मुनस्यारी में शनिवार की सुबह भी तापमान माइनस चार रिकार्ड किया गया। दिन में धूप खिलने के बावजूद पाला गिरने और सर्द हवाओं के चलने से ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।