{"_id":"5b47912f4f1c1ba5468b619f","slug":"91531416879-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला के हिमखोला नाले में मिला कटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला के हिमखोला नाले में मिला कटा पैर
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी, धारचूला, मदकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी राहत, पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही लापता लोगों की खोजबीन का कार्य जारी रहा। इस दौरान धारचूला के हिमखोला में एक व्यक्ति का कटा हुआ पैर बरामद हुआ।
छलमाछिलासों के प्रधान सिदल प्रसाद ने तहसील प्रशासन और पुलिस को हिमखोला नाले में कटा हुआ एक पैर मिलने की सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी पीएस नेगी, एसआई हरजीत राणा, कांस्टेबल राकेश और राजवीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटे अंग को कब्जे में लिया। बीते दिन हिमखोला में तीन लोग लापता हो गए थे। एक का शव बरामद हो गया था। कटा पैर लापता हुए व्यक्ति के होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
उधर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने एनएचपीसी गेस्ट हाउस तपोवन से नदी किनारे सर्च अभियान चलाया। लामारी से लापता गोपाल सिंह की खोज में थाना पांगला से एसडीआरएफ के चार जवानों की टीम ने मांगती नाला, घटियाबगड़ और काली नदी किनारे अभियान चलाया। मदकोट क्षेत्र के भदेली गांव में एक गाय फंसे होने की सूचना पर सात जवानों की टीम रवाना की गई।
विज्ञापन
मुनस्यारी के जानाधार, पग्वालबाड़ा में मलबा आने की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को वहां भेजा गया। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के 16 स्थानों पर 83 परिवारों के 320 सदस्यों को रखा गया है। आपदा प्रभावितों को अब तक 15.23 लाख रुपये की धनराशि बांटी जा चुकी है। डीएम सी रविशंकर ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।
पत्थर लगने से महिला घायल
धारचूला। बुधवार शाम आपदाग्रस्त क्षेत्र गलाती से रम्तोली जा रही धामी गांव निवासी नंदा देवी (60) पत्नी भवान सिंह पत्थर लगने से घायल हो गईं। उन्हें ग्रामीण पीठ पर लाद कर छह किमी दूर सड़क तक लाए। प्रधान प्रेम सिंह ने एंबुलेंस 108 को इसकी जानकारी दी। बाद में एंबुलेंस ने महिला को रात में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि महिला के हाथ में फ्रेक्चर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।