{"_id":"5b3e696b4f1c1bbf248b4c2a","slug":"91530816875-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से लोनिवि को पांच करोड़ से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से लोनिवि को पांच करोड़ से अधिक का नुकसान
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी, तल्ला जौहार, मदकोट क्षेत्र में भारी बारिश होने से लोक निर्माण विभाग के डीडीहाट डिवीजन को पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। आपदा से पैदल व मोटर मार्ग सहित कुल 13 सड़कें अभी भी बंद हैं।
लोक निर्माण विभाग डीडीहाट के अधिशासी अभियंता एमसी पांडे ने बताया कि रविवार के दिन मुनस्यारी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से 13 सड़क सहित पांच पैदल फोल्डिंग पुल, एक लकड़ी का पुल, एक ट्राली टूट गई। वही गोरी नदी में बन रहे 80 मीटर लंबे पुल के इरेक्शन स्ट्रक्चर को पहाड़ी टूटने से नुकसान हो गया है। आपदा के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि ने 10 जेसीबी, एक पोकलैंड व एक डोजर लगाया है। पैदल मार्ग खोलने के लिए प्रत्येक सड़क में दस से पंद्रह मजदूरों की टीमों की तैनाती की गई है। ईई ने बताया कि विभाग की पहली प्राथमिकता रातीघाट के पास बंद सड़क को खोलने की है ताकि मुनस्यारी के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके। मौसम के सही रहने पर शुक्रवार की शाम तक इस सड़क के खुलने की संभावना है।