{"_id":"5b3e69664f1c1bbe248b4be0","slug":"91530816870-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों का कार्य बहिष्कार आठ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों का कार्य बहिष्कार आठ से
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में पांच सूत्री मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आठ जुलाई से होने वाले कार्य बहिष्कार पर विचार विमर्श करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बस स्टेशन स्थित परिषद कार्यालय में ट्रैफिक शाखा और कार्यशाला की संयुक्त बैठक में प्रत्येक माह का वेतन पहली तिथि को देने, वर्ष 20139 से सेवानिवृत्त और मृतक कार्मिकों के शेष देयकों का भुगतान करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा जन कल्याण योजनाओं की धनराशि तत्काल शासन से अवमुक्त कराने, विशेष श्रेणी, संविदा चालक, परिचालक, तकनीकि कर्मियों का मानदेय 18 हजार रुपये करने, परिवहन निगम को सुचारु रूप से चलाने के लिए बस बेड़ा दो हजार बसों का करने और पिथौरागढ़ डिपो को 50 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की। अध्यक्षता संजय महर ने की। बैठक में परिषद के अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, शाखा मंत्री पवन कुमार, मनोहर सिंह जेठी, राजेंद्र सिंह भाकुनी, नवीन कोठारी, मोहन सिंह, नवीन गुरुंग, नेत्र बल्लभ पांडेय, दीपा वर्मा, अंजना डांगा, निखिल श्रीवास्तव, गणेश लाल, गंगा प्रसाद पांडेय, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।