{"_id":"5af08c7c4f1c1b87648b6484","slug":"91525714044-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटधार, खोतिला में भी पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटधार, खोतिला में भी पानी के लिए हाहाकार
Updated Mon, 07 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर के घटधार वार्ड एवं खोतिला में विगत दो दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा हैं। घटधार वार्ड के लोगों ने एसडीएम को समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी हैं।
नगर की बीस हजार की आबादी के लिए जल संस्थान की दो लाइनें संचालित हैं। घटधार लाइन पेयजल स्रोत में ही भारी मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, नतीजतन शहर की आदी आबादी पानी के लिए तरस गई हैं। लोग हैंडपंपों एवं प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण के दौरान अनियंत्रित मलबा फेंकने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई हैं।
वहीं, एसडीएम आरके पांडे ने पीएमजीएसवाई को फोन कर व्यवस्था ठीक करने को कहा है। कहा कि यदि विभाग आवश्यक सेवाओं को बाधित करेगा तो दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उधर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और व्यांस नगर के क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है।