{"_id":"5ae75a8f4f1c1b6e098b72c0","slug":"91525111439-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमन्ना, अभिनव ने जीता महा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमन्ना, अभिनव ने जीता महा मुकाबला
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवकला प्रोडक्शन हाउस के डांस प्रतियोगिता के महा मुकाबले के जूनियर वर्ग में तमन्ना और सीनियर वर्ग में अभिनव ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में चाहत दूसरे, ओजस तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर में पारस थापा दूसरे, गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महा मुकाबले के जज राहुल बर्मन थे। जूनियर में 16, सीनियर में 11 प्रतिभागी फाइनल राउंड में पहुंचे थे। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं आगे आएंगी, उनका मनोबल बढ़ेगा। आयोजक दान सिंह वल्दिया, मोइन खान, विक्की मेहता आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। दीपक तिवारी दीनू, जगत मर्तोलिया आदि मौजूद थे। डांस प्रतियोगिता के तहत धारचूला और पिथौरागढ़ में ऑडिशन हुए थे।