{"_id":"5ae20dbd4f1c1b5f098b6a60","slug":"91524764093-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल के इलाज के लिए मदद की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल के इलाज के लिए मदद की दरकार
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक जजुराली गांव की रहने वाली काजल के दिल के दोनों वाल्व खराब हैं। काजल के इलाज में काफी खर्च आ रहा है। समाजसेवी काजल के इलाज के लिए रकम जुटा रहे हैं, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रही है। समाजसेवियों ने लोगों से काजल की मदद को आगे आने की अपील की है।
शहर के एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाली काजल आर्या (17) पुत्री स्वर्गीय धनी राम के दिल के दोनों वाल्व खराब होने की जानकारी दो माह पहले देहरादून में जांच के दौरान हुई। 18 अप्रैल से जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल में इलाज संभव न होने के कारण 24 अप्रैल को काजल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
ऋषिकेश में उसका इलाज चल रहा है। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण उसका इलाज कराने में दिक्कत आ रही है। काजल के पिता धनी राम का वर्ष 2008 में निधन हो गया था। माता आशा देवी भी 2013 में चल बसीं। परिवार का सारा भार काजल की बड़ी बहन ज्योति (22) पर आ गया। काजल का बड़ा भाई रोहित (20) और छोटा अजय (15) है।
विज्ञापन
ज्योति शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य कराकर जैसे-तैसे अपना और भाई, बहनों का भरण-पोषण कर रही थीं, काजल की बीमारी ने बगैर माता-पिता की इन संतानों को विपत्ति में डाल दिया। हालांकि, समाजसेवी चंचल सिंह बोरा काजल के इलाज के लिए धन जुटा रहे हैं। सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा है कि काजल के इलाज के लिए उनका संगठन रकम जुटाएगा।
काजल की बहन ज्योति ने चाचा नरेंद्र कुमार के आईडीबीआई बैंक पिथौरागढ़ के खाता संख्या 0768104000069438 में मदद करने की अपील की है। बैंक का आईएफएससी कोड आईबीकेएल 0000768 है। ज्योति का फोन नंबर 8057513721 है।