{"_id":"5aca57494f1c1bf4618b6385","slug":"91523210057-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 अप्रैल से हड़ताल पर जाएंगे निगम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 अप्रैल से हड़ताल पर जाएंगे निगम कर्मचारी
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। निगम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 23 अप्रैल से नैनीताल मुुख्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा।
निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम प्रशासन काफी लंबे समय से संविदा कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है। उनका कहना है निगम प्रशासन ने संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची तक नहीं बनाई है। इससे नियमितीकरण का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा इन नियमित कर्मचारियों को छठे वेतनमान एरियर भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से आजिज आकर महासंघ ने अब आर-पार की लड़ाई करने का मन बनाया है। इसी क्रम में महासंघ अब 23 अप्रैल से निगम नैनीताल मुख्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा।