{"_id":"5a3e912c4f1c1b0d698c3ce1","slug":"91514049836-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान से गिरने से युवक की मौत
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सतगढ़ निवासी गिरीश चंद्र कापड़ी (40) की शुक्रवार शाम खाई में गिरने से मौत हो गई। गिरीश जंगल से पशुओं को लाने गए थे।
सतगढ़ निवासी गिरीश अपने पिता बंशीधर कापड़ी के साथ पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार शाम गिरीश अपने पशुओं को जंगल से घर लाने के लिए खेती, सनालखोला की ओर गए। इस दौरान चट्टान से पैर फिसलने से गिरीश 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, पति की मौत की सूचना मिलने के बाद से पत्नी नीलम कापड़ी का रो-रो कर बुरा हाल है। गिरीश के 21 और 14 वर्ष के दो लड़के हैं। गिरीश की मौत से उनके परिवार पर गहरा संकट आ गया है। सतगढ़ की प्रधान हरिप्रिया कापड़ी ने सरकार और प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।