{"_id":"59ce83054f1c1bc8538b5172","slug":"91506706181-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल चंडाक में नशेड़ियों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल चंडाक में नशेड़ियों का अड्डा
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ का मस्तक कहा जाने वाला पर्यटन स्थल चंडाक नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। शुक्रवार को प्रशासन ने जब स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा के तहत चंडाक में सफाई अभियान चलाया तो पूरे क्षेत्र से शराब की कई खाली बोतलें मिलीं। इसके अलावा प्लास्टिक के रेपर से पूरी पहाड़ी पट चुकी है। अभियान के दौरान चार गाड़ी कचरा एकत्र किया गया।
चंडाक से लेकर मोस्टामानू तक चलाए गए सफाई अभियान के दौरान अन्य प्रकार की गंदगी तो कम मिली, लेकिन शराब, बियर की खाली बोतलें, नमकीन और स्नैक्स के रेपर जगह-जगह मिले। चंडाक में नशेड़ियों का अड्डा होने की बात पहले भी सामने आ चुकी है। हरेला संस्था ने पिछले वर्ष इस इलाके में अभियान चलाया और खूबसूरत पर्यटन स्थल की फिजां खराब कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की थी।
प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान मिली सामग्री को देखकर लोग हैरान रह गए। चौहान ने कहा कि नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है और कम से कम पर्यटन स्थलों को प्रदूषित न करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, डीआरडीए के परियोजना निदेशक डीडी पंत, उपजिलाधिकारी एसके पांडे, सीएमओ डा. उषा गुंज्याल समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
सफाई अभियान संपन्न होते ही पहुंच गए नशेड़ी
चंडाक में सफाई अभियान संपन्न होते ही जैसे ही लोग लौटे तो नशेड़ियों का झुंड फिर से इस पहाड़ी पर पहुंच गया। बताया गया कि सुबह से ही युवाओं के कई झुंड यहां आकर दिनभर मस्ती करते हैं। उनमें अक्सर मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं। पुलिस ने कुछ समय तक इलाके में गश्त भी की, लेकिन अब पुलिस ने भी ढील दे दी है।