{"_id":"65c26af9753fedaca103cb05","slug":"8861-voters-decreased-in-two-years-due-to-migration-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-109893-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पलायन के कारण दो साल में घट गए 8861 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पलायन के कारण दो साल में घट गए 8861 मतदाता
Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
दीपक कापड़ी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दो साल में 8861 मतदाता कम हो गए हैं। बेहतर सुख सुविधाओं के लिए लोग पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार पलायन रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है। वर्ष 2022 में पिथौरागढ़ जिले में 3,81,581 मतदाता थे जो अब घटकर 3,72,720 रह गए हैं।
जिले की सभी चार विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या लगातार घट रही है। वर्ष 2022 में धारचूला विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 43,581 थी जो वर्ष 2024 में घटकर 43,264 हो गई है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा गिरी है। पहले यहां 43,900 महिला मतदाता थे जो घटकर 43,070 रह गए हैं।
डीडीहाट विधानसभा में भी मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। यहां वर्ष 2022 में 40,600 पुरुष मतदाता थे जो घटकर 39,607 रह गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। यहां पूर्व में 42,141 महिला मतदाता थीं जो घटकर 40,338 रह गई हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ विधानसभा में 54,068 पुरुष मतदाता थे जो घटकर 52,653 रह गए हैं। इसी तरह वर्ष 2022 में यहां 55,103 महिला मतदाता थीं जो घटकर 53,334 रह गई हैं। गंगोलीहाट विधानसभा में भी महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में 52,595 मतदाता थे जो घटकर 51,902 रह गए हैं। यहां वर्ष 2022 में 49,592 महिला मतदाता थीं जो घटकर 48,550 रह गई हैं। आंकड़ों से जाहिर हो रहा है कि बढ़ती जनसंख्या के दौर में मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज होना पलायन की ओर इशारा कर रहा है। संवाद
30 से 39 आयु वर्ग के सर्वाधिक मतदाता
पिथौरागढ़। जिले में 40 सेे 49 आयु वर्ग के सर्वाधिक मतदाता हैं। 18 से 19 आयु वर्ग के जिले में 5091 मतदाता है। 20 से 29 आयु वर्ग के 74,249 मतदाता हैं। 30 से 39 आयु वर्ग 95,201 मतदाता है। 40 से 49 आयु वर्ग के 73,639 मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग के 55,969 मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग के 38,469 मतदाता है। 70 से 79 आयु वर्ग के 21,694 मतदाता हैं। इसी तरह 80 वर्ष से ऊपर के 8408 मतदाता हैं। संवाद
ये हैं कारण
सीमांत जिले में सुविधाओं के अभाव में लगातार पलायन हो रहा है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, परिवहन आदि के लिए लोग पलायन कर रहे हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और कई गांवों में अभी तक सड़क भी नहीं पहुंची है। कई गांव ऐसे हैं जहां अब सड़क पहुंची है लेकिन वे गांव जनशून्य हो चुके हैं। संवाद
वर्ष 2024 में पिथौरागढ़ जिले के मतदाताओं की संख्या
धारचूला - 86,334
डीडीहाट - 79,945
पिथौरागढ़ - 1,05,987
गंगोलीहाट - 1,00,454
कोट
नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से जोड़ने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। - डॉ. शिव प्रसाद बरनवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़।