{"_id":"5c6d8f97bdec22736b5eacff","slug":"81550684055-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड कराए बिना ही लौटीं 100 से अधिक महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड कराए बिना ही लौटीं 100 से अधिक महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। बुधवार को केवल इमरजेंसी में 13 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड जिला अस्पताल में कराया गया। 100 से अधिक महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड के ही लौटना पड़ा।
जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति मेें पहुंच चुकी हैं। महिला अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन में बार-बार खराबी आ रही है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट आकर पिछले कई महीनों से अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। मशीन की खराबी दूर नहीं होने से इस बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए। ऐसे में अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची अधिकांश गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। केवल 13 इमरजेंसी वाली गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया।
जहां पर डॉ.एनएस गुंज्याल ने 51 मरीजों के अलावा इन 13 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए, जबकि सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं को महिला अस्पताल से ही खाली हाथ लौटना पड़ा। डीडीहाट से आई संगीता ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ आई थी। मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। अब दोबारा आना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं के साथ आए परिजनों ने भी इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।