फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे सीमांत वाले

जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे सीमांत वाले

Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे सीमांत वाले
धारचूला (पिथौरागढ़)। पूजा के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में गए सीमांत धारचूला के लोग मार्ग खराब होने के कारण जान जोखिम में रखकर आवागमन कर रहे हैं। हेली सेवा बंद होने से बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रदेश कोऑर्डिनेटर नंदा बिष्ट ने कहा कि दो जुलाई को हुई बारिश से लखनपुर से नजंग के बीच पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए थे। सरकार ने हेली सेवा शुरू की, इसके बावजूद कई लोगों को सुविधा नहीं मिल सकी। उच्च हिमालयी गांवों में गए सभी लोग अभी लौटे नहीं हैं। इसके बावजूद हेली सेवा बंद कर दी गई है। अब वहां पर फंसे लोगों को जान हथेली पर रखकर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर सीमांत के लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


माइग्रेशन में गुंजी गईं वृद्धा की तबियत बिगड़ी
धारचूला। माइग्रेशन में गुंजी गई धारचूला निवासी 85 वर्षीय छको देवी की तबियत बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी नाक से खून निकलने पर परिजनों ने आईटीबीपी के चिकित्सकों को दिखाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी है। बीजेपी जिलाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल ने डीएम से बीमार महिला को धारचूला लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed