{"_id":"5b7c488242c792463a2e4ae6","slug":"81534871682-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 वें दल के यात्रियों की कैलाश परिक्रमा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 वें दल के यात्रियों की कैलाश परिक्रमा शुरू
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 11वें दल के कैलाश मानसरोवर यात्री दार्चिन से डेरापुक पहुंच गए हैं। यात्रियों ने यमद्वार से कैलाश की परिक्रमा शुरू कर दी है। 12वें दल के यात्री कैलाश की परिक्रमा पूरी कर वापसी में तकलाकोट से गुंजी को रवाना हो गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र नाभीढांग में सुबह के समय रिमझिम बारिश हो रही थी।
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार 10वें दल के 19 और 11वें दल के 41 यात्री मंगलवार की सुबह दार्चिन से रवाना होकर डेरापुक पहुंच गए हैं। यात्रियों ने डेरापुक के यमद्वार से कैलाश की परिक्रमा शुरू कर दी है। यात्री इसके बाद मानसरोवर की परिक्रमा करेंगे। 12वें दल के यात्रियों को मंगलवार की सुबह चीनी सुरक्षा एजेंसियों ने आईटीबीपी के कमांडो दस्ते, मेडिकल और संचार टीम के सुपुर्द किया।
13वें दल के यात्री तड़के ढाई बजे नाभीढांग से तकलाकोट को रवाना हुए। यात्रियों को आईटीबीपी की टीम ने लिपुपास पर चीनी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले किया। 14वें दल के 20 यात्री नाभीगांव से कुटी भ्रमण पर गए हैं, जबकि 18 यात्री गुंजी में रुके हैं।
विज्ञापन
15 और 16वें दल का शेड्यूल तय
पिथौरागढ़। कैलाश यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 15वें और 16वें दल का शेड्यूल तय हो गया है। 15वें दल के यात्री 21 से 24 अगस्त तक दिल्ली में रहेंगे। 25 अगस्त को यात्री दिल्ली से अल्मोड़ा पहुंचेंगे। 26 अगस्त को वह अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और अगले दिन गुंजी की उड़ान भरेंगे। 16वें दल के यात्री 30 अगस्त की शाम पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह पहुंचेंगे।