{"_id":"5b65e4b14f1c1bb35d8b738d","slug":"81533404337-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजानी के जर्जर स्कूलों में बच्चों को नहीं भेजेंगे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजानी के जर्जर स्कूलों में बच्चों को नहीं भेजेंगे अभिभावक
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। बजानी के विद्यालयों की जर्जर हालत को देखते हुए अभिभावकों ने छह अगस्त से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम को भी ज्ञापन भेजा है।
विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय और राजकीय जूनियर हाईस्कूल बजानी, कालिका के भवन जर्जर हालत में हैं। हल्की बारिश में ही दोनों विद्यालयों की छत टपकने लगती है। साथ ही विद्यालय की दीवार कभी भी गिर सकती है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण सिंह कुंवर ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि दोनों स्कूल भवनों की जर्जर हालत को अब तक नहीं सुधारा गया है। बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि दोनों भवनों की दशा को सुधारने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाते हैं तो अभिभावक छह अगस्त से अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि अभिभावक विद्यालय में भूख हड़ताल को विवश होंगे।