{"_id":"5b5371824f1c1b47748b6288","slug":"81532195202-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए आंदोलन 50वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए आंदोलन 50वें दिन भी जारी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से पाभें के लिए स्वीकृत 7.2 किमी सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 50वां दिन पार कर गया है। संघर्ष समिति ने सड़क का काम शुरू होने तक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को कैलाश सिंह और कमल किशोर क्रमिक अनशन पर बैठे।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि सरकारी तंत्र ने बेल पट्टी के भामा, जाखनी, पाभें, डोडरी क्षेत्र के लोगों की हमेशा उपेक्षा की। जन संघर्ष के बाद वर्ष 2013 में सड़क मंजूर हुई। 2016 में टेंडर लगे, लेकिन निर्माण नहीं किया गया। आज जब जनता सड़क पर उतरी तो वन भूमि का निस्तारण किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण अब भी नहीं किया जा रहा है।
संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष पूरन महरा, संरक्षक पुष्कर भंडारी ने भी विचार रखे। आंदोलन के समर्थन में खीम सिंह महरा, राजेंद्र कोठारी, नारायण चंद्र, चंद्र सिंह महरा, कैलाश भंडारी, चंद्र सिंह भंडारी आदि ने धरना दिया।