{"_id":"5b4b868b4f1c1b47748b4f3b","slug":"81531676299-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन वाले स्थान पर रोपे जा रहे फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन वाले स्थान पर रोपे जा रहे फलदार पौधे
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट/पिथौरागढ़। बलुवाकोट की सामाजिक संस्था परिवर्तन संगठन ने कई अन्य संगठनों के साथ मिलकर भूस्खलन वाले स्थानों पर फलदार प्रजाति के पौधों को रोपने का अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत नदी से सटे भूस्खलन प्रभावित इलाके में आम, नीबू प्रजाति के 21 पौधों का रोपण किया गया।
संगठन अध्यक्ष रोहित खेती ने बताया कि इस बार 500 फलदार पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया है। पौध उद्यान और वन विभाग से सहयोग से प्राप्त हुए हैं। अभियान में प्रयास संस्था, प्रगति संस्था, शुभम फाउंडेशन, जेके पब्लिक स्कूल और थाना पुलिस सहयोग कर रही है। बताया कि सावन के महीने भर पौधरोपण कार्यक्रम चलेगा। अभियान में थानाध्यक्ष महेश चंद्र, वन रेंजर राजेंद्र बिष्ट, प्रगति संस्था के अध्यक्ष प्रमोद ऐरी, प्रयास संस्था के अध्यक्ष कैलाश ढकरियाल, शुभम फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम भट्ट आदि शामिल थे।