फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   माइग्रेशन पर जाने वालों को 30 तक खाद्यान्न उपलब्ध कराएं

माइग्रेशन पर जाने वालों को 30 तक खाद्यान्न उपलब्ध कराएं

Wed, 11 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
माइग्रेशन पर जाने वालों को 30 तक खाद्यान्न उपलब्ध कराएं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एसडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने सहायक खाद्य पूर्ति अधिकारी कुंवर सिंह कुंवर से मल्ला जोहार की राशन आपूर्ति और गल्ला गोदामों की स्थिति की जानकारी हासिल ली। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारियों से माइग्रेशन पर जाने वालों की सूची लेकर 30 अप्रैल तक खाद्य आपूर्ति करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने माइग्रेशन पर जाने वाले ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। ग्रामीणों ने माइग्रेशन वाले रास्तों एवं खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं से अवगत कराया। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने जोहार माइग्रेशन में आ रही दिक्कतें बताई। एसडीएम ने लोनिवि के अवर अभियंता महेश राम को रास्ते को ठीक करने के लिए गैंग तैनात करने, ट्रॉली, पुलों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भाजपा महामंत्री मनोहर दरियाल ने कहा कि रालम गांव में दिया जाने वाला राशन पिछले वर्ष तक मुनस्यारी अथवा पातो गांव दे दिया जाता जाता था, जबकि यह राशन रालम गांव में दिया जाना चाहिए। इस पर एसडीएम ने सहायक खाद्य पूर्ति अधिकारी को खाद्य आपूर्ति करना सुनिश्चित करने को कहा। एएफजीआई ने बताया कि छह माह के राशन की सप्लाई माइग्रेशन से पूर्व कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के नवीन धामी ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से फार्मेसिस्ट की तैनाती की जाती है। पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। एसडीएम ने प्रत्येक गांव के लिए स्वास्थ्य किट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन अधिकारी विजयपाल प्रजापति ने बताया कि लिलम और बोग्ड्यार में कैंप किया जाता है। एसडीएम ने माइग्रेशन के दौरान आपदा में जानवरों की मौत होने पर पोस्टमार्टम करने और प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में सिर्फ रालम में विद्यालय होने की बात सामने आई। कही। एसडीएम ने कहा यदि मिलम और खिलांच में स्कूल जाने वाले बच्चे हैं तो शिक्षकों की व्यवस्था की जाए।


वन रेंजर पूरन सिंह देउपा को आपदा के दृष्टिगत मल्ला जोहार के बुर्फू में वीसेट लगाने, विभागीय अधिकारियों को 20 अप्रैल तक माइग्रेशन और आपदा की तैयारियों की पूरी डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार नारायण सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी प्रकाश वर्मा, गोकर्ण मर्तोलिया, हरीश दरियाल, मनोहर टोलिया, हीरा सिंह चिराल, हयात रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed