फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विवाह के 25वीं सालगिरह पर पौधा रोपा

विवाह के 25वीं सालगिरह पर पौधा रोपा

Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
विवाह के 25वीं सालगिरह पर पौधा रोपा
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी और उनकी पत्नी शिक्षिका निरंजना गुरुरानी ने अपने विवाह के 25 वर्ष पूरे होने पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन


उल्का देवी यात्री वाटिका में पौधरोपण करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को खास मौकों पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने हिमालय बचाओ की भी शपथ ली। साथ ही लोगों से कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन


गुरुरानी ने निजी प्रयासों से मानसरोवर यात्री वाटिका तैयार की है। इसमें कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाला हर यात्री पौधरोपण करता है। इस वाटिका में पर्यटक एवं अन्य लोग भी खास मौकों पर पौधरोपण करते हैं। विवाह की 25वीं वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए, जबकि पौधरोपण के समय हर सिंह, शंकर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed