{"_id":"5a19a5854f1c1b193e8b4cf1","slug":"81511630213-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारों के लिए एक बार खोला गया झूलापुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारों के लिए एक बार खोला गया झूलापुल
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल चुनाव के कारण बंद किए गए अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को शनिवार को एक बार बीमार लोगों को लाने के लिए खोला गया।
नेपाल के बैतड़ी जिले से तीन बीमार लोगों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाने के लिए उनके परिजनों के आग्रह पर पुल खोला गया। पश्चिमी नेपाल के चार जिलों बैतड़ी, बाजुरा, बजांग एवं दार्चुला में रविवार को एमपी और एमएलए के लिए मतदान होगा। झूलापुल पर एसएसबी ने कड़ी चौकसी बरती है। 23 नवंबर से बंद पुल पर आवागमन नहीं हो रहा है। इसके अलावा जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला के झूलापुल भी बंद किए गए हैं।
नेपाल में चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। नेपाल के लोगों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। इधर, झूलापुल बंद होने से झूलाघाट बाजार की व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई हैं।
झूलाघाट में एक-दो दुकानों को छोड़ बाकी सभी बंद हैं। झूलाघाट बाजार में नेपाल के लोग ही खरीदारी के लिए आते हैं। इसके अलावा भारतीय क्षेत्र के लोग नेपाल जाकर सामान खरीदते हैं। इसी कारण कस्बे में चहल-पहल बनी रहती है। झूलापुल 27 नवंबर को सुबह सात बजे खुलेंगे।