{"_id":"59f4bbcc4f1c1bcd538b9b8d","slug":"81509211084-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल अध्यक्ष का पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल अध्यक्ष का पद से इस्तीफा
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल की पिथौरागढ़ नगर इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह महर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्यापार मंडल के प्रधान संरक्षक को भेजे इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों से इस पद का दायित्व संभालने में असमर्थता व्यक्त की है। महर अगस्त-2016 में दूसरी बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए थे। महर के अचानक इस्तीफा देने से व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी सकते में हैं। पदाधिकारियों ने प्रधान संरक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि अध्यक्ष का इस्तीफा किसी भी दशा में मंजूर न किया जाए।
व्यापार मंडल के महासचिव संतोष बिष्ट, उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी और संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी ने कहा कि यदि अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर होता है तो सभी पदाधिकारी भी अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने अब तक व्यापारियों के हित में काम किए और हर काम कार्यकारिणी को साथ लेकर किया। इधर, महर ने व्यापार मंडल के संरक्षक मंडल से आग्रह किया है कि उनका इस्तीफा शीघ्र स्वीकार किया जाए।
संरक्षक मंडल ने 15 दिन में इस मामले में अपना फैसला सुनाने की बात कही है। महर ने अपना इस्तीफा बिना किसी सूचना के संरक्षक मंडल को दे दिया और इस्तीफे की जानकारी फेसबुक के माध्यम से अपने मित्रों को दी। करीब 2500 सदस्यों वाले पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के इस्तीफे की सूचना से व्यापारी भी सकते में हैं। अभी संरक्षक मंडल ने इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया है।