{"_id":"594e9ee74f1c1b9e598b4721","slug":"81498324711-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में खाई में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में खाई में गिरने से युवक की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला में खाई में गिरने से युवक की मौत
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला तहसील के खेला गांव में एक युवक की खाई में गिरकर मौत हो गई। यह युवक पड़ोस के गांव से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और अंधड़ चलने लगा। इससे बचने के लिए युवक ने दौड़ लगाई। तभी वह पैदल रास्ते में असंतुलित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि खेला निवासी हरीश कुंवर (22) पुत्र बसंत कुंवर के खाई में गिरकर मौत होने की सूचना इलाके की प्रधान निर्मला देवी ने शनिवार शाम सात बजे फोन से दी। ग्रामीणों ने शव को खाई से निकाल लिया है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के लिए जिला मुख्यालय से रविवार को डॉक्टरों की टीम धारचूला आएगी। बताया गया कि युवक का विवाह करीब एक साल पहले हुआ था।
उसकी पत्नी गर्भवती है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा है। युवक बेरोजगार था और छोटा-मोटा काम कर परिवार का गुजर-बसर करता था। ग्राम प्रधान ने युवक के परिजनों को आपदा मद से सहायता राशि देने की मांग की है।