फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   80 percent street lights of Nagar Panchayat are defective for more than a year

नगर पंचायत की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें एक वर्ष से खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
80 percent street lights of Nagar Panchayat are defective for more than a year
बेड़ीनाग में समस्याओं के लिए बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें एक साल से खराब पड़ी हैं। इस कारण रात के समय नगर की गलियां पूरी तरह अंधकारमय रहती हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने नगर पंचायत के टैक्स लिए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई व्यापारियों की बैठक में नगर की समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर पंचायत के मनोनीत सभासद मनीष पंत ने कहा कि नगर की प्रकाश व्यवस्था एक साल से खराब है। बाजार और रास्तों में अंधेरा छाए रहने से चोरी होने की आशंका बनी रहती है। नगर के अधिकतर कलवर्ट और नालियां बंद हैं, वार्डों में कूड़ा फैला हुआ है। लोगों को पहले सुविधा देने के बजाए नगर पंचायत लोगों से सिर्फ टैक्स ले रहा है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा संयोजक राजेंद्र कठायत ने कहा कि नगर पंचायत का समस्याओं पर ध्यान नहीं है। पिछले दो माह से नगर पंचायत जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं कर पाया है। जब सुविधा नहीं है तो टैक्स लेने का औचित्य ही नहीं होता है। ईओ राकेश कोटिया ने बताया कि नगर की प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित कंपनी को कहा गया है। जल्द से जल्द लाइट लगाई जाएंगी। यूजर चार्ज नियमावली का प्रावधान दो साल पहले लागू हो गया था मगर टैक्स नहीं लिया गया। अब इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग छह माह से नहीं लगी स्ट्रीट लाइट
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत क्षेत्र में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिनके स्थान पर नई स्टीट लाइट लगनी थी। छह माह पूर्व तत्कालीन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही थी, लेकिन छह माह के बाद भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed